फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम के दौरान हाईवे व शहर की सड़कों पर जाम से जूझते रहे वाहन चालक

गुरुग्राम में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के कारण शहर में हाईवे समेत अंदरूनी सड़कों पर वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर दिल्ली से गुरुग्राम की ओर 12 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी सुबह से लेकर दोपहर तक यातायात बाधित रहा। केंद्रीय मंत्री के गुरुग्राम आने के दौरान एनएच-48 की ओर आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोका गया। कार्यक्रम के समापन के बाद अमित शाह का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ, तब भी वाहनों का संचालन रोका गया। हाईवे और सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें