फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सदर बाजार में बढ़ी खरीदारों की संख्या, सड़कों पर जाम से जूझते रहे वाहन चालक और राहगीर

दशहरा त्योहार के मद्देनजर सदर बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से सोमवार की दोपहर को शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को करीब आधे घंटे का समय लग रहा था। शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र सदर बाजार में खरीदारों की रिकॉर्ड संख्या पहुंची। इससे आसपास के प्रमुख चौराहे व रास्ते भीषण जाम की चपेट में आ गए, जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें