गुरुग्राम सेक्टर 29 होटल जिमखाना क्लब में करोड़ों की लागत से नवीनीकरण का काम पेश कर दिया गया है। पहले यहां पर लोगों को ठहरने के लिए दो कमरे थे। इसे बढ़ाकर 10 कमरों में कन्वर्ट किया जा रहा है। शादी ब्याह से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए क्लब में लग्जरियस सुविधा उपलब्ध रहेगी। विकास के चलते आम लोगों को यह सुविधा मंहगे दर पर मिलती थी। हुडा सेक्टर में रहने वालों के लिए किफायती दर पर यह सुविधा उपलब्ध होंगे।