हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई स्टैंडर्ड नॉन एसी डीजल बसें शामिल होने जा रही हैं। परिवहन निदेशालय की ओर से प्रदेश के 22 डिपो के लिए बसों का आवंटन कर दिया गया है। इसमें गुरुग्राम डिपो को 35 नई बसें मिली हैं। बसों के आवंटन में गुरुग्राम प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इससे शहर के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।