गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर लैंड रोवर डिफेंडर और ट्रैक्टर की खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आधी रात को तेज रफ्तार एसयूवी कई बार डिवाइडर पर चढ़ाई गई। दिन में ट्रैक्टर चालक भी डिवाइडर कूदकर लेन बदलते हुए स्टंट करते कैमरे में कैद हुए। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।