शहर के सोहना रोड पर वाटिका चौक और आइरिया मॉल के सामने का हिस्सा बेहद खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से लगातार पैदल राहगीरों व दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। इन ब्लैक स्पॉट पर कई राहगीरों, साइकिल सवारों व दोपहिया वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। हाल ही में वाटिका चौक के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की जान चली गई। वहीं, आइरिया मॉल के पास भी एक 23 वर्षीय मजदूर युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने गुरुग्राम-सोहना रोड पर विभिन्न स्थानों पर पड़ताल की तो इस रोड पर सड़क हादसों संबंधी कई कारण सामने आए। अगर यातायात पुलिस व एनएचएआई द्वारा सड़क की संरचना व संसाधनों में कई सुधार करके हादसों में कमी जा सकती है।