पटौदी, सोहना और फर्रुखनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिन से हुई बरसात ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। इस बारिश से धान, कपास और बाजरे की फसलों को बड़ा लाभ मिला है। हालांकि, आम लोगों को इस बरसात से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। खेतों में खड़ी धान, कपास और बाजरे की फसलें अब लहलहा उठी हैं। किसानों को उम्मीद है कि इस बार धन की पैदावार अधिक होगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।