गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में बाइक का साइड मारकर भाग रही बाइक जुगाड़ को पुलिस की ईआरवी ने पीछा करके पकड़ा। सड़क पर बाइक जुगाड़ के पीछे दौड़ती पुलिस की ईआरवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाइक चालक द्वारा पुलिस को काेई शिकायत नहीं दी। ऐसे में बाइक जुगाड़ के चालक को पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ दिया। हालांकि बाइक पर बनाए गए इस जुगाड़ से सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन होते हुए जरूर दिखा।