विंटर जूडो चैंपियनशिप में जिले के नाम 21 पदक, दौलताबाद जूडो अकादमी रही उपविजेता गुरुग्राम। जिले के शीतला कॉलोनी स्थित आरआर स्पोर्ट्स अकादमी के एचएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में एक नवंबर को प्रथम ओपन विंटर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। टीम चैंपियनशिप में भी जिले की गुड़गांव जूडो अकादमी ने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।