गुरुग्राम में एमजी रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गेट नंबर-3 के आसपास तक इस कार्य को कराया जा रहा है। पहले चरण में यहां लोहे के फ्रेम और जाल लगाए जा रहे हैं। इसके बाद दीपावली के बाद हरियाली विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा। जीएमडीए की योजना के तहत एमजी रोड के इस हिस्से को व्यवस्थित और सुंदर बनाया जाएगा। लोहे के फ्रेम और जाल लगाने के बाद यहां ग्रीनरी विकसित की जाएगी, जिससे सड़क के आसपास का क्षेत्र अधिक आकर्षक नजर आएगा।