गुरुग्राम। खांडसा मंडी स्थित दुकान नंबर 33 पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर 350 किलो सिंथेटिक पनीर और 15 किलो सिंथेटिक खोया बरामद किया। टीम ने मौके पर खाद्य सामग्री की जांच की। इस कार्रवाई का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। कार्रवाई जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा, गुरुग्राम-1 के एफएसओ डॉ. मनोज कुमार और फरीदाबाद-1 के एफएसओ इंद्रपाल की संयुक्त टीम ने की।