फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: खेड़कीदौला में एनीमिया शिविर में 205 लोगों की जांच

गुरुग्राम में खेड़कीदौला स्थित यादव चौपाल में शुक्रवार को निशुल्क एनीमिया जांच शिविर लगाया गया। इसमें महिलाएं सहित कुल 205 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य लोगों को एनीमिया के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में डॉ. तनु, राहुल, राकेश बेदी और उनकी टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इसका आयोजन सुजुकी मोटरसाइकिल और पीएचसी सेंटर के सौजन्य से किया गया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के पूर्व जिला प्रधान महाराम यादव ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से लड़कियों की एनीमिया जांच की गई। डॉक्टरों ने उन्हें खानपान पर विशेष ध्यान देने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। इसके अलावा अन्य लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस मौके पर तरुण कुमार, बुधराम, देवानंद, सतीश कुमार और दिनेश जांगड़ा सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें