दिल्ली-मेरठ मार्ग किनारे नाला निर्माण के चलते जीतपुर की गलियों में करीब एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन और हंगामा किया और जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की। गौरक्षक अनुभव पंडित के नेतृत्व में लोग एकत्रित होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे और जलभराव की समस्या को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।