गाजियाबाद में लगातार दो दिन से हो रही बरसात के कारण नगर और देहात में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नगर की 20 से अधिक कॉलोनियों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण रविवार दोपहर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। जाम और जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार से हो रही बरसात के कारण तहसील मुख्यालय, राज चौपला,सौंदा कट,बस अड्डा,मोदी मंदिर और सीकरी कट के अलावा ब्रह्मपुरी,फफराना रोड,तिबड़ा रोड,भूपेन्द्रपुरी सुचेतापुरी,गोविंदपुरी आदि समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया।