कविनगर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हैं। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि आग में कोई फंसा नहीं है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।