दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में संभल निवासी चंद्रेश, उनकी पत्नी सुनीता, बेटा अभिषेक, बेटी पूजा और ऑटो चालक बालिस्टर घायल हो गए। पेट्रोलिंग टीम ने सभी को मोदीनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।