फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों की मौत का लाइव वीडियो: ट्रक ने बाइक समेत दोनों को 50 मीटर तक घसीटा; हादसा देख कांप उठेंगे आप

सोहना रोड पर पेट्रोल पंप के पास गश्त पर निकले दो सिपाहियों को ट्रक द्वारा कुचलने का दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे में दोनों सिपाहियों की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद दोनों सिपाहियों और बाइक को 50 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात सिपाही नवीन (24) बाइक चला रहे थे, जबकि सिपाही अभिषेक (26) पीछे बैठे थे। दोनों गश्त पर निकले थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक करते समय ट्रक गलत दिशा में चला गया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक उनके ऊपर से निकल गया।

हादसे में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव ईएसआई मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें