गुरुग्राम रोड हनुमान मंदिर के पास अरावली क्षेत्र में नगर निगम ने कूड़ा डाला है। इससे बदबू फैलने पर आसपास के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इनमें सैनिक कॉलोनी, आईपी कॉलोनी, नवादा गांव, अचीवर सोसाइटी और भाखड़ी गांव के लोग शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।