फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के पाखल गांव स्थित एक कंपनी में बुधवार सुबह क्रेन ठीक करते समय हुए हादसे में 26 वर्षीय मैकेनिक संजय वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। क्रेन का ब्रेक बेल्ट टूटने से उसका एक हिस्सा संजय के ऊपर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संजय की फरवरी में शादी होनी थी और परिवार में इसकी तैयारियां शुरू होने वाली थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।