कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजित तीन दिवसीय गणेशोत्सव का बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। इससे पहले मशहूर गायक कैलाश खेर ने भगवान शिव और गणेश की स्तुति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप और गुलाल के बीच गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।