फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानो वन क्षेत्र में होप्लो कीट का कहर, साल के कई पेड़ सूखे

अलका त्यागी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:01 PM IST

जौलीग्रांट थानो वन रेंज के अंतर्गत साल के जंगल में इन दिनों होप्लो नाम के कीट ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों वर्ष पुराने साल के कई विशालकाय पेड़ों को सूखा दिया है। यदि जल्द ही वन विभाग ने इसका उपाय नहीं किया तो हरा-भरा जंगल सूखकर नष्ट हो जाएगा। सैकड़ों वर्ष पुराना साल के इस जंगल में कई पेड़ों पर होप्लो साल हार्टवुड बोरर नाम का विनाशकारी कीट लगा हुआ है। जो सैकड़ों वर्ष पुराने साल के विशालकाय पेड़ों में छेद कर उसे पाउडर में बदल देता है। जिससे कुछ ही दिनों में पेड़ सूख जाता है। अब तक जंगल में दर्जनों पेड़ सूख चुके हैं। यह एक सुंडी प्रजाति का कीट होता है। जिसका प्रजनन 15 दिन और यह एक बार में 300 से 500 तक अंडे देता है। मानसून खत्म होते ही सैकड़ों कीट विशालकाय पेड़ को कुछ ही दिन में चट कर जाते हैं। थानो रेंज में होप्लो कीट पकड़ने के लिए 61 पेड़ों पर ट्रैप लगाए गए हैं। जिनमें 15214 होप्लो कीट पकड़े गए। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि होप्लो ग्रस्त पेड़ों को गिराने के पश्चात होप्लो कीट पकड़ने का कार्य किया जाता है। होप्लो ग्रस्त पेड़ों की गणना के लिए रेंज के अंतर्गत समस्त कर्मचारियों को एक हफ्ते में पेड़ों की गणना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें