बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार सुबह आदूवाला में मित्रा ढाबा के पास दो तेज रफ्तार खनन डंपरों ने सड़क पर जा रहे मवेशियों को रौंद दिया। दुर्घटना में पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन भैंस और एक गाय गंभीर रूप से घायल हैं। पशुपालक वन गुर्जर डंपरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घायल पशुओं को उपचार के लिए गो सदन भिजवाया गया है। पुलिस ने दोनों डंपरों को चौकी में खड़ा करवा दिया है।