फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे से पानी नहीं हो पाया पार डालनवाला पर पड़ी बाढ़ की मार.

रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Sep 2025 05:12 PM IST

देहरादून रिस्पना किनारे सटे वार्ड-28 और 29 ने शहर के भीतर आपदा की सबसे ज्यादा मार झेली। मोहनी रोड पर बना पुल इस मार का सबसे बड़ा कारण रहा। नदी की सतह और पुल के बीच मात्र डेढ़ से दो मीटर ही जगह है। इससे पानी नहीं निकल पाया और ओवरफ्लो होकर बस्ती में घुस गया और भारी नुकसान हुआ। डालनवाला में रिस्पना पर बने इस पुल का निर्माण 1976 में कराया गया था। धीरे-धीरे नदी में सिल्ट जमा होती गई। इससे पुल और नदी की सतह के बीच जगह कम हो गई। लोगों ने बताया कि जब बाढ़ आई तो पानी मोहनी रोड पुल के ऊपर से बह रहा था। धीरे-धीरे जाली में कूड़ा फंस गया और पानी घरों में घुस गया। हर साल रिस्पना में बाढ़ आती है और घरों में पानी घुस जाता है। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें