फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस भवन कूच, पुलिस ने कनक चौक पर रोका

Alka Tyagi Updated Wed, 22 Jul 2026 09:20 PM IST

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए घटनाक्रम के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगुवाई में कांग्रेस भवन का घेराव करने के लिए कूच किया। जुलूस की शक्ल में निकले हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कनक चौक पर लगे बैरियर पर रोक लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। भाजपा कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर इकट्ठा हुए और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस भवन के लिए निकले। पुलिस प्रशासन ने कनक चौक पर बैरियर लगाकर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी थी। सभी कार्यकर्ताओं को यहां रोक लिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक मूल्य के विपरीत काम कर रहे हैं। वह गैर जिम्मेदाराना तरीके से लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत कर हरे हैं। उनका इस प्रकार का कार्य समाज हित के लिए नहीं है जिसकी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निंदा करता है। भट्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष होते हुए भी अपने पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें