देहरादून क्लेमेनटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से टर्नर रोड झील एरिया में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। इस दौरान जन जागरण रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में समिति अध्यक्ष जीबी पांडे, महेश पांडे, पार्षद रमेश मंगू सहित अन्य लोगों और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल टीम ने श्रमदान किया। इस दौरान लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और क्लेमेनटाउन को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की गई।