फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी पर किया लाठी से हमला, दोनों गंभीर घायल; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला में पुरानी रंजिश को लेकर बड़े भाई और भाभी पर लाठी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जनकराम साहू (50 वर्ष), निवासी ग्राम कोसला, थाना पामगढ़ का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू के साथ पुराना विवाद था। विवाद के बाद सिर पर लाठी से किए कई वार
घटना 29 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। ग्राम कोसला में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी से अपने बड़े भाई पुनीराम के सिर पर कई वार कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पुनीराम की पत्नी पर भी आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

पढे़ं:  नारायणपुर के जंगल में मिला नक्सलियों का हथियार डंप, 10 राइफल और 2 किलो विस्फोटक जब्त हत्या के प्रयास सहित धाराओं में मामला दर्ज
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) एवं 103(1) के तहत विवेचना शुरू की गई। पामगढ़ पुलिस ने आरोपी जनकराम साहू को ग्राम कोसला से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें