शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर रविवार को चंडीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों के कपाट खुल गए और मां भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ, दुर्गा स्तुति, पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नवाया शीश मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कई जगहों पर पूजा पंडाल सजाया गया है। स्मॉल फ्लैट मलोया स्थित दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से भव्य आयोजन हो रहा है। माता के जयकारे के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ।