न कोई रिचार्ज, न सब्सक्रिप्शन: बस एक क्लिक में देखें दुनिया के 1000+ चैनल, जान लें टीवी देखने का फ्री जुगाड़

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 18 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

How To Watch TV For Free:

टीवी देखने के लिए अब महंगे रिचार्ज या ओटीटी सब्सक्रिप्शन की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फ्री प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहे हैं जहां आप बिना एक पैसा खर्च किए कई भाषाओं में सैकड़ों चैनल देखने का लुत्फ उठा हैं।

watch live tv channels free on famelack without recharge ott subscription
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

    विस्तार

    आज के समय में टीवी देखना काफी महंगा हो गया है। डिश टीवी के भारी-भरकम रिचार्ज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के महंगे सब्सक्रिप्शन ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना एक भी रुपया खर्च किए टीवी का मजा ले सकते हैं, तो शायद आपको तुरंत यकीन न हो।

    इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं जो आपको बिना किसी एंटीना या केबल कनेक्शन के दुनिया भर के टीवी चैनल्स बिल्कुल मुफ्त में देखने की आजादी देते हैं। खास बात ये है कि आप इसमें 100 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही प्लेटफॉर्म्स के बारे में...

    1. फेमलैक (Famelack)

    फेमलैक एक वेब-बेस्ड लाइव टीवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो ग्लोबल स्तर पर मौजूद सभी फ्री-टू-एयर टीवी चैनल्स को एक जगह समेट कर आपके सामने लाती है। इस प्लेटफॉर्म पर 130 से ज्यादा देशों के 1000 से अधिक चैनल्स को लाइव देखा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए न तो कोई सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है और न ही अकाउंट बनाकर लॉगिन करने का कोई झंझट पालना पड़ता है।

    फेमलैक कोई पायरेटेड सर्वर नहीं है और न ही किसी तरह की वीडियो फाइल को अपने पास स्टोर करता है, बल्कि यह सिर्फ बिखरे हुए लिंक्स को एक जगह व्यवस्थित करता है।

    2.VETO (वीटो)

    यह एक 100% फ्री ओटीटी ऐप है, जहां आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के लाइव टीवी, न्यूज, फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। इसमें 12 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 60 से अधिक लाइव टीवी चैनल उपलब्ध हैं।

    3. NeoTV+

    यह एंड्रॉइड डिवाइस के लिए एक शानदार मुफ़्त ऐप है, जो 250 से ज्यादा लाइव चैनल ऑफर करता है। यहां आप न्यूज, स्पोर्ट्स, फिल्में, वाइल्डलाइफ और बच्चों के चैनल्स बिना किसी साइन-अप या सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।

    4. TV One

    यह ऐप 45 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और लाइव टीवी स्ट्रीम्स को एक जगह लाता है। इसमें आप लाइव स्पोर्ट्स (जैसे क्रिकेट), ब्रेकिंग न्यूज़ और रीजनल (क्षेत्रीय) चैनल्स फ्री में HD क्वालिटी में स्ट्रीम कर सकते हैं।

    5. YuppTV

    YuppTV पर आप 250 से भी अधिक भारतीय लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकते हैं। इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, पंजाबी, मराठी और बंगाली सहित कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के न्यूज, मनोरंजन, और आध्यात्मिक चैनल शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ विदेशों (जैसे अमेरिका, मिडिल ईस्ट आदि) में रहने वाले भारतीयों के बीच बहुत मशहूर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें