₹1 लाख से भी कम में घर लाएं नया आईफोन 18 प्रो: एपल के इस खास प्रोग्राम का उठाएं फायदा, समझिए पूरा प्रोसेस

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 18 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

Apple Trade-In Program:

एपल ने भारत में आईफोन 18 प्रो सीरीज की सेल शुरू कर दी है। लेकिन इस फोन की महंगी कीमत अब कई लोगों को खल रही है। हालांकि, पुराना फोन देकर नया आईफोन खरीदने पर पूरे 81,500 रुपये की बचत की जा सकती है। इससे आप नया आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स 1 लाख रुपये से भी कम की कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

apple trade in program could save 81500 rupees on new iphone 18 pro and pro max know how to opt
आईफोन 18 प्रो सीरीज पर इस ऑफर से बचाएं 81,000 रुपये से ज्यादा। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ट्रेड इन, आईफोन 18 प्रो ट्रेड इन, आईफोन 18 प्रो मैक्स ट्रेड इन, आईफोन 18 प्रो कीमत कम, एपल ट्रेड इन भारत, आईफोन 18 प्रो एक्सचेंज ऑफर, आईफोन 18 प्रो मैक्स कीमत, पुराना आईफोन एक्सचेंज, एपल ट्रेड इन वैल्यू, आईफोन 18 प्रो पर छूट, आईफोन 18 प्रो खरीदना, आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदना, एपल एक्सचेंज प्रोग्राम, आईफोन एक्सचेंज, आईफोन ट्रेड इन क्रेडिट, एपल ट्रेड इन कैसे काम करता है

    एपल ने आज से भारत में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू कर दी है। अगर आपका भी प्लान नया आईफोन खरीदने का है, तो आप एपल के एक खास प्रोग्राम के तहत नए आईफोन पर 81,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की सेल पर ग्राहकों को "ट्रेड-इन" पर फोन खरीदने का ऑप्शन दे रही है। आइए जानते हैं एपल का ये खास प्रोग्राम कैसे काम करता है।

    एपल ट्रेड-इन क्या है?

    एपल ट्रेड-इन एक आधिकारिक एक्सचेंज प्रोग्राम है। इसके तहत ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन देकर नए आईफोन पर भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं। एपल आपके फोन के मॉडल और उसकी मौजूदा स्थिति के आधार पर उसकी वैल्यू तय करता है। वर्तमान में, अच्छी कंडीशन वाले पुराने फोन, जैसे आईफोन 13 या उसके ऊपर के मॉडल्स पर आप 4,500 रुपये से 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। यह रकम नए आईफोन के ऑर्डर की कुल कीमत से घटाई जा सकती है।

    आईफोन 18 प्रो सीरीज के लिए ट्रेड-इन का इस्तेमाल कैसे करें?

    • एपल की वेबसाइट या एपल स्टोर ऐप पर जाएं।
    • अपना मनपसंद आईफोन 18 प्रो या प्रो मैक्स मॉडल चुनें।
    • खरीदारी करते समय 'ट्रेड-इन' का विकल्प चुनें और अपने पुराने फोन का ब्रांड, मॉडल और कंडीशन भरें।
    • सिस्टम तुरंत आपके फोन की अनुमानित वैल्यू बता देगा।
    • यह वैल्यू नए आईफोन की कीमत से तुरंत कम हो जाएगी और आप चेकआउट पूरा कर सकते हैं।

    पुराना फोन एक्सचेंज करने का प्रोसेस क्या है?

    • एपल ट्रेड-इन के तहत अपना पुराना फोन एक्सचेंज करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे ऑनलाइन या अपने नजदीकी एपल स्टोर पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
    • ऑनलाइन एक्सचेंज करने के लिए सबसे पहले आपको एपल की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर वह नया आईफोन चुनना होगा जिसे आप खरीदना चाहते हैं। खरीदारी के दौरान 'ट्रेड-इन' विकल्प को चुनें और अपने पुराने स्मार्टफोन का ब्रांड, मॉडल और उसकी स्थिति की सही-सही जानकारी दर्ज करें।
    • यह जानकारी देते ही आपको पुराने फोन की अनुमानित एक्सचेंज वैल्यू मिल जाएगी। यह वैल्यू आपके नए फोन की कुल कीमत से तुरंत कम हो जाएगी और आप अपना ऑर्डर आसानी से पूरा कर सकते हैं।
    • जब डिलीवरी एग्जीक्यूटिव आपका नया फोन लेकर आपके घर आता है, तो वह आपके पुराने फोन की फिजिकल कंडीशन, कैमरा, वाई-फाई और टचस्क्रीन जैसे फीचर्स की एक छोटी सी जांच करता है। अगर फोन की स्थिति आपके द्वारा दी गई जानकारी से मेल खाती है, तो वह आपका पुराना फोन ले लेगा और नया आईफोन आपको सौंप देगा।
    • अगर आप ऑनलाइन के बजाय सीधे स्टोर से खरीदारी करना चाहते हैं, तो आप अपना पुराना फोन किसी भी आधिकारिक एपल स्टोर पर ले जा सकते हैं। वहां मौजूद विशेषज्ञ आपके फोन की तुरंत जांच करेगा और उसी समय आपको उसकी सही वैल्यू बता देगा। यह वैल्यू तुरंत आपके नए आईफोन की कीमत से डिस्काउंट के रूप में घटा दी जाएगी।
    • फोन सौंपने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपने अपना पूरा डेटा इरेज कर दिया है और डिवाइस को पूरी तरह से रिसेट कर दिया है।

    नए आईफोन की कीमतों में कितनी कमी आएगी?

    अगर आपको अपने पुराने फोन पर पूरे 81,500 रुपये का मैक्सिमम ट्रेड-इन डिस्काउंट मिल जाता है, तो 1,64,900 रुपये की कीमत वाला iPhone 18 Pro (256GB) आपको डिस्काउंट के बाद, लगभग 83,400 रुपये में मिल सकता है। वहीं, 1,79,900 की शुरुआती कीमत वाला iPhone 18 Pro Max (256GB) डिस्काउंट के बाद सिर्फ 98,400 रुपये में आपका हो सकता है।

    आईफोन 18 प्रो सीरीज में क्या खास है?

    इस बार एपल ने कैमरा और परफॉर्मेंस पर खास जोर दिया है। दोनों फोन में ए20 प्रो चिप और नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चेंबर दिया गया है। मेन कैमरे में 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ वेरिएबल अपर्चर फीचर मिलता है, जिससे फोटोग्राफी में डेप्थ ऑफ फील्ड और लो-लाइट पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

    आईफोन 18 प्रो में 6.3 इंच और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है। प्रो मैक्स मॉडल 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है। दोनों में आईओएस 27 और नई सिरी एआई जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें