SBI, HDFC, ICICI समेत कई बैंकों के ऐप पर वायरस अटैक, ऐसे बचाएं अपना अकाउंट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 05 Jan 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
SBI, ICICI, HDFC Bank and 230 other banking apps under malware attack, Know how to stay safe
Android Malware

    Quick Heal सिक्योरिटी लैब की एक रिपोर्ट से तहलका मच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक एंड्रॉयड मैलवैयर ऐप ने करीब 232 बैंकिंग ऐप को अपना शिकार बना रहा है। इसके टारगेट में भारतीय बैंक भी हैं। इस मैलवेयर का नाम 'Android.banker.A9480' है।

    इसके द्वारा निशाना बनाए गए भारतीय बैंकों की लिस्ट Quick Heal ने जारी की है। इस लिस्ट में एक्सिस मोबाइल, HDFC बैंक मोबाइल, मोबाइल बैंकिंग, SBI Anywhere Personal, HDFC Bank MobileBanking LITE, आईसीआईसीआई का iMobile, IDBI Bank GO Mobile+, IDBI Bank का Abhay, IDBI Bank GO Mobile, IDBI Bank mPassbook, Baroda mPassbook, Union Bank Mobile Banking और Union Bank Commercial Clients जैसे ऐप शामिल हैं। तो अब सवाल यह है कि आखिर इस वायरस से बचने का तरीका क्या है। तो चलिए हम आपको बताते हैं।

    विज्ञापन

    बैंकिंग ऐप पर अटैक करने वाले मैलवेयर से ऐसे बचें

    Android Malware
    Android Malware
    1. सबसे पहले अगर आपके फोन में किसी भी बैंक ऐप है तो उसका डाटा क्लियर करें।
    2. मैसेज या ई-मेल में आए किसी भी लिंक से ऐप इंस्टॉल ना करें।
    3. फोन की सेटिंग्स में जाकर Unknown Sources को डिसेबल करें। इससे थर्ड पार्टी ऐप आपके फोन में इंस्टॉल नहीं हो सकेंगे।
    4. गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल के ऐप से स्टोर से के अलावा किसी थर्ड पार्टी सोर्स से ऐप डाउनलोड ना करें।
    5. अगर मोबाइल में अपडेट आया है तो उसे फटाफट अपडेट करें या फिर अपडेट के लिए सेटिंग्स में एबाउट में जाकर चेक करें।
    6. डाउनलोड फोल्डर में चेक करें कि कोई ऐसा तो डाउनलोड नहीं हुआ है जिसे आपने डाउनलोड किया ही नहीं है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें