सावधान! यह वायरस लगा सकता है लाखों का चूना, निशाने पर SBI, HDFC, ICICI समेत कई बैंक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 05 Jan 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Android Malware App Targets 232 Banking Apps Including Indian Banks like SBI, HDFC says Quick Heal
Android Malware

    अगर आप भी एक एंड्रॉयड यूजर हैं और मोबाइल ऐप के जरिए बैंक की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। एक एंड्रॉयड मैलवैयर ऐप ने करीब 232 बैंकिंग ऐप को अपना शिकार बना रहा है। इसके टारगेट में भारतीय बैंक भी हैं। इस मैलवेयर का नाम 'Android.banker.A9480' है।

    Quick Heal की रिपोर्ट से हुआ खुुलासा

    Quick Heal lab
    Quick Heal lab

    Quick Heal सिक्योरिटी लैब ने इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बैंकिंग के वास्तविक ऐप की तरह ही लॉगिन और पासवर्ड मांगता और ओटीपी डिटेक्ट करता है और फिर उसे मार्केटिंग एवं उल्टे-सीधे सर्वर पर अपलोड करता है। बैंकिंग ऐप के अलावा यह ऐप आपके फोन में मौजूद क्रिप्टोकरेंसी ऐप पर भी नजर रखता है।

    विज्ञापन

    इन भारतीय बैंकों के ऐप हैं निशाने पर

    Targeted banking apps in India
    Targeted banking apps in India

    इसके द्वारा निशाना बनाए गए भारतीय बैंकों की लिस्ट Quick Heal ने जारी की है। इस लिस्ट में एक्सिस मोबाइल, HDFC बैंक मोबाइल, मोबाइल बैंकिंग, SBI Anywhere Personal, HDFC Bank MobileBanking LITE, आईसीआईसीआई का iMobile, IDBI Bank GO Mobile+, IDBI Bank का Abhay, IDBI Bank GO Mobile, IDBI Bank mPassbook, Baroda mPassbook, Union Bank Mobile Banking और Union Bank Commercial Clients जैसे ऐप शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बैंकिंग ऐप पर अटैक करने वाले मैलवेयर से ऐसे बचें

    Android Malware
    Android Malware
    1. सबसे पहले अगर आपके फोन में किसी भी बैंक ऐप है तो उसका डाटा क्लियर करें।
    2. मैसेज या ई-मेल में आए किसी भी लिंक से ऐप इंस्टॉल ना करें।
    3. फोन की सेटिंग्स में जाकर Unknown Sources को डिसेबल करें। इससे थर्ड पार्टी ऐप आपके फोन में इंस्टॉल नहीं हो सकेंगे।
    4. गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल के ऐप से स्टोर से के अलावा किसी थर्ड पार्टी सोर्स से ऐप डाउनलोड ना करें।
    5. अगर मोबाइल में अपडेट आया है तो उसे फटाफट अपडेट करें या फिर अपडेट के लिए सेटिंग्स में एबाउट में जाकर चेक करें।
    6. डाउनलोड फोल्डर में चेक करें कि कोई ऐसा तो डाउनलोड नहीं हुआ है जिसे आपने डाउनलोड किया ही नहीं है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें