Vivo ने लॉन्च किया मेक इन इंडिया लोगो, विजेता को मिले पांच लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 May 2020 05:26 PM IST
सार
विज्ञापन
vivo Announces a New Crowdsourced ‘Make in India’ Logo
vivo make in India logo - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने आज अपने मेक इन इंडिया लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। वीवो ने मुंबई के राहुल पटेल द्वारा डिजाइन किए गए लोगो को विजेता घोषित किया है। इस लोगो को हाल ही में लॉन्च किए गए V19 सहित सभी वीवो डिवाइस पर प्रिंट किया जाएगा। यह लोगो देश में निवेशित रहने के लिए फर्म की प्रतिबद्धता को फिर से स्थापित करता है और यह भी दोहराता है कि भारत में बेचा गया प्रत्येक विवो डिवाइस भारत में ही बना है।

    वीवो ने पिछले साल नवंबर में अपने 5 साल पुरे होने के जश्न के हिस्से के रूप में एक नया लोगो डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया था। 3,300 प्रविष्टियों में से चुने गए विजेता को अपने लोगो के राइट्स के लिए 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, दस रनर-अप विनर्स को विवो डिवाइस दिए जाएंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Vivo V19 दो सेल्फी कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

    विजेताओं को बधाई देते हुए, वूवो इंडिया के डायरेक्टर-ब्रांड स्ट्रेटेजी निपुन मार्य ने कहा, 'मेक इन इंडिया लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा करना हमारे लिए खुशी की बात है। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों रचनात्मकता और इतने शानदार डिजाइंस को देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं राहुल को यह प्रतियोगिता जितने पर बधाई देता हूं ,जिन्होंने भारत को दर्शाने वाले विभिन्न एलिमेंट्स का रचनात्मक प्रदर्शन कर बखूबी रूप से उन्हें गियर मैकेनिज्म में पेश किया। शानदार!'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो ने भारत मेंअपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को लगातार मजबूत किया है और हाल ही में अपनी आगामी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में 3,500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की है। मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों के लिए भारत में ब्रांड का कुल निवेश 7,500 करोड़ रुपये का होगा। भारतीय बाजार में वीवो की पूर्ण प्रतिबद्धता के कारण भारत में बेचे जाने वाले सभी उपकरणों का निर्माण भारत में ही किया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें