Vivo V19 दो सेल्फी कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 12 May 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Vivo V19 smartphone Launched With Dual Camera Know Price And Specifications
Vivo V19 - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने लेटेस्ट डिवाइस वी19 (Vivo V19) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा, एचडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। इस स्मार्टफोन को मार्च के अंत में भारतीय बाजार में उतारा जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से इसके लॉन्चिंग कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।

    यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 27,990 रुपये और 31,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Piano ब्लैक और Mystic सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की सेल 15 मई से अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी।

    विज्ञापन

    एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट देगी। वहीं, दूसरी तरफ जियो अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 40,000 रुपये का बेनेफिट देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो वी19 स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,500mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें