Vivo और iQOO बने 19वें एशियाई खेल हांग्जो के एक्सक्लूसिव मोबाइल फोन सप्लायर
Vivo को 15 जून, 2023 को 19वें एशियाई खेलों हांग्जो के लिए नामित किया गया है। वहीं वीवो के सब-ब्रांड, iQOO को गेम्स के दौरान ई स्पोर्ट्स इवेंट के लिए आधिकारिक ई स्पोर्ट्स गेमिंग फोन के रूप में चुना गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने 19वें एशियाई खेल हांग्जो के एक्सक्लूसिव मोबाइल फोन सप्लायर बनने की घोषणा कर दी है। कंपनी इवेंट में मोबाइल फोन और आधिकारिक ई स्पोर्ट्स गेमिंग फोन की सप्लाई करेगी। वीवो को 15 जून, 2023 को 19वें एशियाई खेलों हांग्जो के लिए नामित किया गया है। वहीं वीवो के सब-ब्रांड, iQOO को गेम्स के दौरान ई स्पोर्ट्स इवेंट के लिए आधिकारिक ई स्पोर्ट्स गेमिंग फोन के रूप में चुना गया है।
बता दें कि 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक हांगझू , चीन में आयोजित किए जाएंगे , जिसमें भाग लेने वाले 45 देश और क्षेत्र एक साथ आएंगे। महाद्वीप के सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट के रूप में, हांग्जो एशियाई खेल पूरे एशिया में खेलों के माध्यम से एकता और सौहार्द का जश्न मनाते हैं। हांग्जो एशियाई खेलों में अब 100 दिन से भी कम का समय बचा है।
हस्ताक्षर समारोह के दौरान डिप्टी सेक्रेटरी जनरल और HAGOC के एग्जीक्यूटिव ऑफिस के डायरेक्टर माओ जेनहोंग ने कहा कि हम हांग्जो एशियाई खेलों की 100 दिवसीय उलटी गिनती के अवसर पर वीवो के साथ साझेदारी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हमारा मानना है कि खेल आयोजन सहयोग में वीवो के व्यापक अनुभव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट के साथ यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ, हम प्रभावी ढंग से लोगों के साथ मजबूत संबंध बना सकते हैं और इस आयोजन को एक साथ बढ़ावा दे सकते हैं।
हांग्जो एशियाई खेलों के साथ आधिकारिक साझेदारी का जश्न मनाने के लिए, विवो में ब्रांडिंग के उपाध्यक्ष जिया जिंगडोंग ने कंपनी के दो लेटेस्ट मॉडल, Vivo X90s और iQOO 11S, HAGOC को प्रस्तुत किए। दोनों फोन जल्द ही चीनी घरेलू बाजार में जारी किए जाएंगे।
- iQoo Neo 7 Pro 5G का टीजर हुआ जारी, कम कीमत में हो सकता है सबसे पावरफुल गेमिंग फोन!
- Google Fined: जुर्माना नहीं भरना गूगल को पड़ा भारी, अब 380 करोड़ अतरिक्त देने पड़ेंगे
- काम की बात: लेदर फिनिश वाला फोन खरीद रहे हैं तो जान लें इसके फायदे और नुकसान? बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- 24GB रैम वाले इस फोन की मार्केट में होने वाली है एंट्री, इस दिन हो रहा है लॉन्च, जानें फीचर्स