टाटा स्काई ने रूम टीवी सर्विस लॉन्च की, जानें इसके बारे में

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Jun 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Tata sky room tv service launched, all you need to know
tata sky - फोटो : amazon

    टाटा स्काई ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नई रूम टीवी सर्विस लॉन्च की है। टाटा स्काई की इस नई सेवा के तहत ग्राहक एक ही कनेक्शन पर एक से अधिक टीवी देख सकेंगे। आसान शब्दों में कहें तो टाटा स्काई की एक ही आईडी पर आप एक से अधिक टीवी देख सकेंगे और प्रत्येक टीवी पर अपने मन-मुताबिक चैनल का चुनाव कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि सब्सक्राइबर्स को दूसरे टीवी पर चुने गए चैनल के लिए अलग से पैसे देने होंगे।

    ऐसे में ग्राहकों को आईडी पर पहले से एक्टिव सभी चैनल्स मिलेंगे, जबकि पसंद के चैनल के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा। सब्सक्राइबर्स रूम टीवी सर्विस का लाभwww.mytatasky.comपर जाकर या टाटा स्काई मोबाइल एप के जरिए आसानी से उठा सकते हैं। बता दें कि टाटा स्काई ने पिछले हफ्ते ही संकेत दिए थे कि वह अपने मल्टी टीवी कनेक्शन प्लान को 15 जून से बंद कर सकती है, लेकिन इसी बीच कंपनी ने रूम टीवी सर्विस के साथ ग्राहकों को तोहफा दे दिया है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि टाटा स्काई ने कुछ दिन पहले ही अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 400 रुपये की कटौती कर दी है। टाटा स्काई ने अपने एचडी और एसडी दोनों सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कमी की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कीमत में कटौती के बाद टाटा स्काई का एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,400 रुपये में और एसडी सेट-टॉप बॉक्स 1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। कटौती के बाद टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी के सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें समान हो गई हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें