Tata Sky ने HD, SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में की भारी कटौती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 24 May 2019 02:41 PM IST
Tata Sky HD and SD Set-Top Box Price drop in India, know new price and offers
Tata Sky - फोटो : amar ujala

    Tata Sky ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 400 रुपये की कटौती कर दी है। टाटा स्काई ने अपने एचडी और एसडी दोनों सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कमी की है। कंपनी का मानना है कि सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कटौती से बाजार में उसकी पकड़ मजबूत होगी। नई कीमत के साथ टाटा स्काई के एचडी और एसडी दोनों सेट-टॉप बॉक्स को डीलर या किसी दुकान से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं नई कीमत और ऑफर्स...

    tata sky
    tata sky - फोटो : tata sky

    कीमत में कटौती के बाद टाटा स्काई का एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,400 रुपये में और एसडी सेट-टॉप बॉक्स 1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। कटौती के बाद टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी के सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें समान हो गई हैं।

    टाटा स्काई
    टाटा स्काई - फोटो : tata sky

    बता दें कि टाटा स्काई ने हाल ही में अपने बंगाली यूजर्स के लिए 4 नए प्लान बाजार में उतारे हैं जिनकी शुरुआती कीमत 49 रुपये (टैक्स अलग से) है। इसके अलावा कंपनी ने हाली ही में टाटा स्काई बिंज पेश किया है। इसके लिए कंपनी ने अमेजन फायर स्टिक के साथ साझेदारी की है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें