खत्म हो रहा है Google का दबदबा! सैमसंग और एपल ने किया किनारा, जानें क्या है बड़ी वजह
इसके पीछे AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में Google का पिछड़ना भी कारण माना जा रहा है। दोनों कंपनियां गूगल के साथ अनुबंध पर हैं और कंपनी को मोटी फीस देती हैं।

विस्तार
सर्च इंजन Google का दबदबा अब कम होता नजर आ रहा है। सैमसंग और एपल जैसी कंपनियों ने भी गूगल से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। अब खबर है कि सैमसंग ने गूगल से किनारा करते हुए गूगल के डिफॉल्ट सर्च इंजन को छोड़कर अपने स्मार्टफोन में माइक्रोसॉफ्ट के बिंग एआई को देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में गूगल का पिछड़ना भी कारण माना जा रहा है।
दावा किया जा रहा है कि भविष्य के सैमसंग गैलेक्सी फोन बिंग को गूगल के बजाय डिफॉल्ट सर्च इंजन के रूप में पेश कर सकता है। मार्च 2023 में वापस, सैमसंग ने कथित तौर पर गूगल को बताया कि वह माइक्रोसॉफ्ट के बिंग को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाने पर विचार कर रहा था। बेशक, इस खबर को गूगल द्वारा हल्के में नहीं लिया जाएगा, यह देखते हुए कि गूगल डिफॉल्ट सर्च इंजन के रूप में सैमसंग फोन में बहुत पहले से मिलता रहा है। लेकिन अब इसमें बदलाव देखने मिल सकता है।
मार्केट में एआई आधारित सर्च इंजन और चैटबॉट आने के बाद से ही गूगल और माइक्रोसॉफ्ट की जंग देखने मिल रही है। और फिलहाल की स्थिति में गूगल अपना दबदबा कायम नहीं रख पाया है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियां एआई बेस्ड सर्च इंजन के साथ अपना दांव लगाने की तैयारी कर रही हैं। अगर सैमसंग यह बदलाव करता है तो गूगल को इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
बता दें कि सैमसंग फोन में डिफॉल्ट रूप से गूगल सर्च इंजन देने से गूगल को सालाना करीब 3 बिलियन डॉलर (करीब 24,583 करोड़ भारतीय रुपये) का रेवेन्यू मिलता था। वहीं यदि एपल गूगल सर्च की जगह बिंग को अपने डिवाइस में डिफॉल्ट रूप से शामिल करता है तो गूगल को सालाना करीब 20 बिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
- Microsoft Gallery: अब मोबाइल की फोटो लैपटॉप में एक्सेस करना होगा आसान, माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया नया गैलरी फीचर
- Vivo लॉन्च करेगा एक और 5G स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें कीमत
- Xiaomi ने पेश किया 86 इंच Mini LED TV, घर को बना देगा सिनेमा हॉल, जानें फीचर्स
- Google App Ban: गूगल ने 36 लोकप्रिय एप्स पर लगाया प्रतिबंध, आपके फोन में भी हैं तो तुरंत कर दें डिलीट