Microsoft Gallery: अब मोबाइल की फोटो लैपटॉप में एक्सेस करना होगा आसान, माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया नया गैलरी फीचर
लेटेस्ट विंडोज इनसाइडर बिल्ड 23435 ने गैलरी व्यू (Microsoft Gallery view) को पेश किया गया है, जिसे फाइल एक्सप्लोरर के नेविगेशन पैनल के माध्यम से जल्दी से एक्सेस किया जा सकता है।

विस्तार
टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 में अपने गैलरी स्टोरेज को आसानी से एक्सेस करने के लिए नई फीचर को जारी किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए फाइल एक्सप्लोरर में "गैलरी" नामक एक नई सुविधा पेश की है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि गैलरी को आप वैसे ही इस्तेमाल कर सकेंगे जैसे आप फोटो एप में ऑल फोटोज व्यू में देखते हैं।
लेटेस्ट विंडोज इनसाइडर बिल्ड 23435 ने गैलरी व्यू को पेश किया गया है, जिसे फाइल एक्सप्लोरर के नेविगेशन पैनल के माध्यम से जल्दी से एक्सेस किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हम नए गैलरी फीचर को पेश कर रहे हैं। इस फीचर को फाइल एक्सप्लोरर में एक नई सुविधा जिसे आपके फोटो स्टोरेज तक पहुंच को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस फीचर की मदद से गैलरी को उसी तरह एक्सेस किया जा सकता है, जैसे आप फोटो एप में सभी फोटो को एक साथ देखते हैं। यानी आप मोबाइल की फोटो को भी विंडोज में एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि यदि यूजर्स के पास उनके फोन पर वनड्राइव कैमरा रोल बैकअप सेट है, तो उनके द्वारा ली गई तस्वीरें ऑटोमेटिक ही व्यू के टॉप पर दिखाई देंगी।
- Vivo लॉन्च करेगा एक और 5G स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें कीमत
- Xiaomi ने पेश किया 86 इंच Mini LED TV, घर को बना देगा सिनेमा हॉल, जानें फीचर्स
- Google App Ban: गूगल ने 36 लोकप्रिय एप्स पर लगाया प्रतिबंध, आपके फोन में भी हैं तो तुरंत कर दें डिलीट
- Netflix Down US: नेटफ्लिक्स का सर्वर पड़ा ठप, हजारों यूजर्स परेशान, नहीं खुल रही वेबसाइट