जियो ने की एयरटेल की शिकायत, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ का लगाया आरोप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 14 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio complains to telecom ministry against Airtel
Airtel vs Jio

    जियो ने एयरटेल पर एप्पल वॉच सीरीज-3 (GPS/Cellular) के ग्राहकों के डाटा में सेंध लगाने और राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए दूरसंचार विभाग को खत लिखा है। 11 मई को लिखे इस पत्र में जियो ने आरोप लगाया है कि एयरटेल ने एप्पल वॉच सीरीज-3 के लिए जरूरी सर्वर विदेश में लगाए हैं। जो लाइसेंस की शर्तों का खुला उल्लंघन है। युनिफाइड लाइसेंस के अनुसार कोई भी टेलीकॉम कंपनी अपने सर्वर देश के बाहर नहीं लगा सकती।

    जियो और एयरटेल दोनों ने ही 11 मई को एप्पल वॉच सीरिज-3 की बिक्री शुरू की थी और उसी दिन जियो ने एयरटेल की शिकायत दूरसंचार विभाग से कर दी। जियो का कहना है कि एप्पल वॉच की खास तकनीक की वजह से एक विशेष सर्वर लगाने की जरूरत पड़ती है। सर्वर में नेटवर्क, मोबाइल डिवाइस और ग्राहक की महत्वपूर्ण जानकारियां सेव होती हैं। ऐसे में एयरटेल द्वारा सर्वर विदेश में लगाना लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन तो है ही, इससे एयरटेल के ग्राहकों का डाटा भी खतरे में पड़ सकता है।

    विज्ञापन

    जियो ने यह भी आरोप लगाया कि एयरटेल ने अपने कमर्शियल हितों के लिए देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। एप्पल वॉच सीरीज-3 की सर्विस शुरू करने से पहले एयरटेल ने जरूरी सुरक्षा क्लियरेंस नहीं लिए हैं। देश में किसी भी दूरसंचार सर्विस को शुरू करने से पहले सुरक्षा क्लियरेंस दूरसंचार विभाग और सुरक्षा एजेंसियों से लेना होता है, लेकिन एयरटेल ने इसमें कोताही बरत कर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो ने दूरसंचार विभाग से एयरटेल के खिलाफ सख्त कदम उठाने की गुजारिश की है। जियो ने कहा है कि एयरटेल को एप्पल वॉच सीरीज-3 की सर्विस देने से तब तक रोका जाए जब तर वह जरूरी सुरक्षा क्लियरेंस प्राप्त ना कर ले।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें