तो क्या आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बोलती बंद कर देगा रेडमी एस2, जानें दोनों में कितना है दम?

सबसे पहले शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ पेश किया। उसके बाद आसुस ने इसी प्रोसेसर के साथ अपने नए फोन जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को पेश किया। दोनों फोन में एक जैसे ही फीचर्स हैं लेकिन कीमतें अलग-अलग हैं। रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत बढ़ने के बाद यूजर्स जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं अब शाओमी ने जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को टक्कर देने के लिए रेडमी एस2 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि रेडमी एस2 अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन कीमत के मामले पर यह फोन जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का मुकाबला कर सकता है। तो आइए जानते हैं दोनों फोन के बारे में। बात करें तो इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 999 यानि करीब 10,600 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,299 यानि करीब 13,700 रुपये होगी।

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।