2019 में भारत की 21 हजार से ज्यादा वेबसाइट हुईं हैक, निशाने पर रहा ई-कॉमर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 13 Dec 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Over 21467 Indian websites hacked in 2019 till October says Sanjay Dhotre in Parliament
hacker - फोटो : Hacker Noon

    हैकिंग आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बन रही है। पूरी दुनिया इस समस्या से जूझ रही है। साइबर अटैक से अमेरिका जैसे देश की हालत खराब है। वहीं भारत में भी साल-दर-साल साइबर अटैक की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस साल अक्टूबर 2019 तक भारत में 21,467 वेबसाइट हैकिंग की शिकार हुई हैं।

    विज्ञापन

    उन्होंने भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्टइन) की रिपोर्ट के हवाले से कहा वर्ष 2015 में 49,455, 2016 में 50,362, 2017 में 53,117, 2018 में 2,08,456 और 2019 में 3,13,649 साइबर घटनाएं हुई हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    धोत्रे ने दावा किया कि भारत में साइबर अटैक अलजीरिया, ब्राजील, चीन, फ्रांस, नीदरलैंड, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सर्बिया, दक्षिण कोरिया, ताइबान, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, अमेरिका और वियतनाम जैसे देशों के हैकर्स ने अंजाम दिए हैं। उन्होंने बताया कि ये हमले इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) एड्रेस को छिपाकर किया गए हैं ताकि हैकर को ट्रैक करने में मुश्किल हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें