गूगल असिस्टेंट के लिए जारी हुआ रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर

Google ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट के लिए इंटरप्रेटर मोड जारी किया है। गूगल असिस्टेंट में इंटरप्रेटर मोड पहली बार इसी साल जनवरी में आयोजित CES 2019 में पेश किया गया था। वहीं अब 11 महीने बाद इंटरप्रेटर मोड को कुछ चुनिंदा डिवाइस के लिए जारी किया जा रहा है।
गूगल असिस्टेंट का इंटरप्रेटर मोड का अपडेट गूगल होम स्पीकर, चुनिंदा स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले को धीरे-धीरे मिल रहा है। बता दें कि गूगल का इंटरप्रेटर मोड रियल टाइम में अनुवाद करता है। गूगल असिस्टेंट का इंटप्रेटर मोड 40 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः भूलकर भी इस जगह पर मोबाइल चार्ज ना करें, खाली हो जाएगा बैंक खाता, SBI ने जारी किया अलर्ट
इसका अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड की कुछ चुनिंदा डिवाइस को मिल रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स रियल टाइम यानी सेकेंडों में वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हुए किसी भी भाषा का मनचाही भाषा में अनुवाद कर सकेंगे।
उदाहरण के तौर पर यदि आप अपने गूगल असिस्टेंट को हे गूगल बी माय जर्मन ट्रांसलेटर या हे गूगल हेल्प मी स्पीक स्पैनिश का वॉयस कमांड देते हैं तो नीचे आपको उसका अनुवाद मिल जाएगा। गूगल असिस्टेंट आपको स्मार्ट रिप्लाई का ऑप्शन भी देगा। स्मार्ट रिप्लाई का ऑप्शन प्रत्येक अनुवाद के बाद आएगा।
ये भी पढ़ेंः इस सॉफ्टवेयर से एक-दूसरे की जासूसी कर रहे हैं पति-पत्नी
गूगल असिस्टेंट में आपको कीबोर्ड मोड भी मिलेगा यानी आप टाइप करके भी अनुवाद कर सकते हैं। यही फीचर आपको गूगल ट्रांसलेट में भी मिलता है। वैसे तो गूगल असिस्टेंट का यह फीचर की डिवाइस पर देखा जा रहा है लेकिन यदि आपको यह नहीं दिख रहा है तो परेशान ना हों। जल्द ही इसका अपडेट मिलेगा।
- iPhone 11 Pro का गोल्ड-डायमंड एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
- भूलकर भी इस जगह पर मोबाइल चार्ज ना करें, खाली हो जाएगा बैंक खाता, SBI ने जारी किया अलर्ट
- Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिलेगा पंचहोल डिस्प्ले
- Redmi Note 8 Pro को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट