Microsoft AI Training: फ्री में मिल जाएगी एआई की ट्रेनिंग, हिंदी में होगा एक घंटे का सेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Apr 2025 04:58 PM IST
सार

Microsoft इस दौरान आयोजित कर रहा है AI Skills Fest Challenge, जिसमें वह हर हफ्ते 50,000 मुफ्त Microsoft Certification Exam Vouchers बांटेगा। Microsoft इस फेस्टिवल के जरिए एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाना चाहता है

Microsoft is offering free AI skills training in hindi Heres how to sign-up
Microsoft AI Skills Fest - फोटो : microsoft

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज सभी की जरूरत बन चुका है। हर कोई इसे अपनाना चाह रहा है। ऐसे में यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपके लिए भी इसकी ट्रेनिंग जरूरी है। यदि आप भी एआई को लेकर अपनी स्किल बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Microsoft ने एक स्किल ट्रेनिंग कोर्स करवा रही है जिसे आप अपनी भाषा में कर सकते हैं, चाहे आपकी भाषा हिंदी ही क्यों ना हो।

    Microsoft AI Skills Fest, 8 अप्रैल से 28 मई 2025 तक चलने वाला 50-दिनों का AI प्रशिक्षण महोत्सव है, जिसका उद्देश्य आम लोगों से लेकर प्रोफेशनल्स तक को जेनरेटिव AI की समझ देना और सिखाना है कि इसे कैसे कार्यस्थल या रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह मुफ्त है। किसी तरह का शुल्क नहीं, कोई सदस्यता के लिए भी पैसे नहीं लिए जा रहे हैं।

    Microsoft का यह अभियान उन सभी के लिए है जो या तो AI की शुरुआत करना चाहते हैं, या फिर जो पहले से थोड़ी बहुत समझ रखते हैं और उसे और गहराई से सीखना चाहते हैं। इसमें शामिल होकर आप अपनी मौजूदा स्किल्स को टेस्ट कर सकते हैं और नई क्षमताएं विकसित कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें