ChatGPT Image: ओपनएआई ने लिया बड़ा फैसला, इमेज बनाने वाले यूजर्स हो जाएंगे परेशान
AI रिसर्चर @btibor91 ने X (पहले ट्विटर) पर इस संभावित अपडेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ChatGPT एंड्रॉयड एप के बीटा वर्जन 1.2025.091 2509108 में एक नई लाइन देखी गई है “image-gen-watermark-for-free”, जो संकेत देती है कि यह फीचर मुफ्त उपयोगकर्ताओं के लिए ही लागू होगा।

विस्तार
अगर आप ChatGPT 4o की मदद से Studio Ghibli जैसी खूबसूरत इमेजेस बना रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए। जल्द ही इन शानदार चित्रों पर वॉटरमार्क लगने की संभावना है। इसका सीधा मतलब है कि आप इमेज बना तो सकेंगे, लेकिन डाउनलोड करते समय उस पर एक वॉटरमार्क चस्पा होगा।
AI रिसर्चर @btibor91 ने X (पहले ट्विटर) पर इस संभावित अपडेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ChatGPT एंड्रॉयड एप के बीटा वर्जन 1.2025.091 2509108 में एक नई लाइन देखी गई है “image-gen-watermark-for-free”, जो संकेत देती है कि यह फीचर मुफ्त उपयोगकर्ताओं के लिए ही लागू होगा।
Ghibli: डार्क वेब व डीपफेक का द्वार तो नहीं खोल रहा घिबली; विशेषज्ञों ने चेताया- गोपनीयता के लिए खतरा संभव
‘Plus’ में है समाधान!
चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Plus सब्सक्राइबर्स को इस वॉटरमार्क की बंदिश से छूट मिल सकती है। अभी तक OpenAI की ओर से इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, यानी यह प्लान भविष्य में बदल भी सकता है।
GPT-5 से पहले आएंगे o3 और o4-mini
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने GPT-5 के रोडमैप के कुछ महीनों बाद अब एक और दिलचस्प जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, GPT-5 से पहले कंपनी दो नए मॉडल o3 और o4-mini लॉन्च करने जा रही है और वो भी कुछ ही हफ्तों में। ऑल्टमैन ने कहा, “कई कारणों की वजह से टाइमलाइन में बदलाव हुआ है, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब हम GPT-5 को पहले से कहीं बेहतर बना पाएंगे।”