Microsoft: लैपटॉप यूजर्स की मौज! AI की मदद से इमेज बनाना होगा आसान, सिर्फ शब्दों से क्रिएट हो जाएगी फोटो
Microsoft Edge: बिंग इमेज क्रिएटर एआई टूल DALL-E-पावर्ड AI इमेज जनरेटर दुनिया भर के एज यूजर्स के लिए डेस्कटॉप पर उपलब्ध हो गया है। इसकी मदद से यूजर्स शब्दों का उपयोग करके इमेज क्रिएट कर सकेंगे।

विस्तार
टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है। इस फीचर की मदद से माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) यूजर्स एआई की मदद से इमेजनरी इमेज क्रिएट कर सकेंगे। जी हां, माइक्रोसॉफ्ट अब डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी एआई सुविधा लाया है। माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा कर जानकारी दी है कि बिंग इमेज क्रिएटर एआई टूल DALL-E-पावर्ड AI इमेज जनरेटर दुनिया भर के एज यूजर्स के लिए डेस्कटॉप पर उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में बिंग चैटबॉट में DALL-E तकनीक का उपयोग करने वाले एआई पावर्ड इमेज जनरेटर को इंटीग्रेट किया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने एज यूजर्स के लिए डेस्कटॉप पर बिंग इमेज क्रिएटर नामक एआई टूल को व्यापक रूप से रोल आउट किया है। एज ब्राउजर में साइडबार पैनल में एक नया टूल यूजर्स को उनके टेक्स्ट संकेतों के आधार पर इमेज बनाने की अनुमति देगा। यानी इसकी मदद से यूजर्स शब्दों का उपयोग करके इमेज क्रिएट कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को इमेज क्रिएटर चुनने के लिए चार अलग-अलग इमेज विकल्प भी मिलेंगे। कंपनी ने कहा कि इस सुविधा की मदद से ऐसी छवियां भी बनाई जा सकेंगी, जो अभी तक मौजूद नहीं हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने एज में अन्य नई फीचर्स भी जोड़े हैं, जिसमें एक ड्रॉप टूल भी शामिल है जो यूजर्स को उन सभी कंटेंट तक एक्सेस देता है जो वे स्वयं के साथ शेयर करना चाहते हैं। कंपनी ने एक नया फीचर इफिशिएंसी मोड भी जारी किया है, जिसमें यूजर्स को बैटरी परफॉरमेंस को दिखाता है।
माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से अपने एज ब्राउजर में नई सुविधाओं के आने की घोषणा की। OpenAI का DALL-E-संचालित AI छवि जनरेटर अब सभी एज यूजर्स के लिए डेस्कटॉप पर उपलब्ध है। यह सुविधा पाठ प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज बनाएगी और इसे सीधे माइक्रोसॉफ्ट एज के साइडबार से एक्सेस किया जा सकता है।
प्रॉम्प्ट के आधार पर, नया इमेज क्रिएटर चुनने के लिए चार अलग-अलग इमेज ऑप्शन भी मिलेंगे। एक इमेज को सिलेक्ट करने के बाद यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यूजर्स इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं। पहली बार यूजर्स को एज साइडबार पर '+' आइकन पर क्लिक करके इमेज क्रिएटर को इनेबल करना होगा। माइक्रोसॉफ्ट एज को इंटीग्रेटेड AI इमेज जनरेटर वाला पहला और एकमात्र ब्राउजर होने का दावा किया गया है।
- Vivo T2 5G: वीवो भारत में लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G फोन! फीचर्स की जानकारी आई सामने
- Google: चोरी हुए फोन को खोजना होगा आसान! गूगल Find My Device के लिए ला रहा बड़ा अपडेट
- Superfast Charging: 2 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा फोन! ओप्पो ला रहा 300W चार्जिंग तकनीक
- Realme C55 Review: आईफोन जैसे फीचर्स वाले फोन में कितना है दम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब