Superfast Charging: 2 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा फोन! ओप्पो ला रहा 300W चार्जिंग तकनीक
300W SuperVooc Charging: रेडमी ने हाल ही में 300W चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर पांच मिनट में स्मार्टफोन को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो एक नए फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन पर काम कर रहा है। कंपनी जल्द ही 300W SuperVooc फास्ट चार्जर लॉन्च कर सकती है। यदि यह लॉन्च किया जाता है तो यह चार्जर मार्केट के सबसे फास्ट स्मार्टफोन चार्जर के रूप में Redmi 300W चार्जर को टक्कर देगा। बता दें कि हाल ही में Infinix ने भी अपने 260W ऑल-राउंड फास्टचार्ज चार्जर को लॉन्च किया है। यह फोन को एक मिनट में ही 0 से 25 फीसदी तक चार्ज कर देता है।
विश्वसनीय टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक वीबो (Weibo) पोस्ट के अनुसार, ओप्पो 4,450mAh बैटरी) के साथ 300W SuperVooc फास्ट चार्जिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। चार्जर के एक साल के भीतर लॉन्च होने की उम्मीद है।
जैसा कि हमने बताया रेडमी ने हाल ही में 300W चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर पांच मिनट में स्मार्टफोन को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक इस चार्जिंग तकनीक से 4,100mAh की बैटरी को 43 सेकेंड में 10 फीसदी, दो मिनट और 13 सेकेंड में 50 फीसदी और पांच मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी ने यह भी कहा कि यह एक नई तकनीक नहीं है, बल्कि Redmi Note 12 Pro+ फोन में किया गया एक संशोधन है। Redmi Note 12 डिस्कवरी एडिशन, जो केवल चीन में उपलब्ध है, शाओमी का अब तक का सबसे तेज चार्जिंग वाला स्मार्टफोन है। यह 210W चार्जिंग के साथ आता है और लगभग 10 मिनट में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करने का दावा करता है।
- Realme C55 Review: आईफोन जैसे फीचर्स वाले फोन में कितना है दम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Online Gaming: भारत में बैन हो सकते हैं ऑनलाइन बेटिंग एप्स, सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला, मीडिया को दी सलाह
- मार्केट में आया Tecno का नया दमदार फोन, कम कीमत में मिलती है 128GB स्टोरेज और दो दिन की बैटरी लाइफ
- Fire-Boltt ने पेश की महिलाओं के लिए बेहद खास स्मार्टवॉच