AI Advisory: भारत के टेक एक्सपर्ट्स को UN की एआई सलाहकार संस्था में मिली जगह, AI को दिशा देने में करेंगे मदद

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 27 Oct 2023 11:03 AM IST
सार

यह संस्था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नियंत्रित करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का समर्थन करेगी। संस्था में सरकार, निजी क्षेत्र, रिसर्च फर्म, सिविल सोसाइटी और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Indian technology experts named to new AI advisory body announced by UN Secretary General
Artificial Intelligence - फोटो : iStock

    विस्तार

    भारत के प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा घोषित नई एआई सलाहकार संस्था में नामित किया गया है। इस एआई सलाहकार संस्था को गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा घोषित किया गया है। यह संस्था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नियंत्रित करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का समर्थन करेगी।

    एआई सलाहकार संस्था

    संयुक्त राष्ट्र प्रमुख द्वारा घोषित एआई पर हाई लेवल मल्टी स्टेकहोल्डर एडवाइजरी बॉडी में सरकार, निजी क्षेत्र, रिसर्च फर्म, सिविल सोसाइटी और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

    विज्ञापन

    एआई सलाहकार संस्था की घोषणा करते हुए गुटेरेस ने कहा, "हमारे चुनौतीपूर्ण समय में, एआई मानवता के लिए असाधारण प्रगति को शक्ति प्रदान कर सकता है। संकटों की भविष्यवाणी करने और उनका समाधान करने से लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा सेवाओं को शुरू करने तक, एआई हर स्तर पर सरकारों, नागरिक समाज और संयुक्त राष्ट्र के काम को बढ़ा सकता है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह एआई के जोखिमों और चुनौतियों पर वैश्विक वैज्ञानिक सहमति बनाने पर केंद्रित है। संस्था डेवलपमेंट के लिए एआई का उपयोग करने में मदद करना और एआई गवर्नेंस पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

    भारत के ये टेक एक्सपर्ट हुए शामिल

    इस सलाहकार संस्था में भारत के टेक एक्सपर्ट iSPIRT फाउंडेशन के सह-संस्थापक अमनदीप सिंह गिल, शरद शर्मा और हगिंग फेस, इंडिया की प्रमुख रिसर्चर नाजनीन रजनी सदस्य के रूप में शामिल हैं। यह संस्था एआई गवर्नेंस पर अन्य मौजूदा और उभरती पहलों के लिए पुल का काम करेगी और भविष्य के शिखर सम्मेलन से पहले 2023 के अंत तक अपनी सिफारिशें जारी करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें