WhatsApp: इन एंड्रॉयड और आईफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, कंपनी ने जारी की लिस्ट
WhatsApp ने कहा कि प्लेटफार्म लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट करना बंद कर रहा है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने कई एंड्रॉयड और आईफोन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा कर दी है। प्लेटफार्म ने 24 अक्तूबर, 2023 से एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और पुराने और आईओएस 10 और आईओएस 11 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि व्हाट्सएप अब पुराने एंड्रॉयड फोन और इन पुराने ओएस वर्जन पर चलने वाले आईफोन पर काम नहीं करेगा।
व्हाट्सएप ने कहा कि प्लेटफार्म लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट करना बंद कर रहा है। व्हाट्सएप के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि यह चुनने के लिए कि किसका सपोर्ट बंद करना है, हर साल हम, अन्य टेक कंपनियों की तरह यह देखते हैं कि कौन से डिवाइस और सॉफ्टवेयर सबसे पुराने हैं और सबसे कम संख्या में लोग अभी भी उनका उपयोग कर रहे हैं। इन डिवाइस में लेटेस्ट सुरक्षा अपडेट भी नहीं हो सकते हैं, या हो सकता है व्हाट्सएप चलाने के लिए आवश्यक कार्यक्षमता का अभाव है।
बता दें कि मेटा वर्तमान ऑपरेटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप को नियमित रूप से अपडेट करता है, जिसमें मल्टी-अकाउंट स्विचिंग और अतिरिक्त सुरक्षा उपायों जैसे नई फीचर्स को शामिल किया गया है। मेटा यूजर्स को इन नए फीचर्स और सुरक्षा सुधारों को प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से व्हाट्सएप को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जो यूजर्स व्हाट्सएप को अपडेट नहीं करते हैं, उन्हें ऑनलाइन खतरों का सामना करने और नई सुविधाओं से वंचित होने का जोखिम रहता है।
- Scam: सिर्फ ईमेल आईडी की मदद से स्कैमर्स ने खाली कर दिया शख्स का बैंक अकाउंट, लगाया ₹18 लाख का चूना
- एक क्लिक में पढ़ पाएंगे डिलीट हुए WhatsApp मैसेज, जानें तरीका
- Phone Hacked: स्मार्टफोन में दिख रहे ये संकेत तो हैक हो चुका है आपका डिवाइस! जानें बचने का तरीका
- Privacy Tips: इंस्टाग्राम और फेसबुक को नहीं देना चाहते अपनी पर्सनल जानकारी तो ऑन कर लें ये सेटिंग