ChatGPT को लेकर गूगल ने दी चेतावनी, कहा- यह खामी अर्थ का अनर्थ कर सकती है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Feb 2023 12:59 PM IST
सार

टेक कंपनियों के बीच एआई दौड़ में सबसे आगे चलने की है, हालांकि फिलहाल ChatGPT ही सबसे आगे है लेकिन ChatGPT की एक बड़ी खामी को लेकर Google सर्च के प्रमुख प्रभाकर राघवन ने लोगों को चेतावनी दी है और नुकसान के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Google Search boss warns about one major flaw in ChatGPT details in Hindi
Google ChatGPT - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एआई चैटबॉट पिछले कुछ वर्षों से दुनिया की पहली पसंद बन गए हैं। तमाम कंपनियां चैटबॉट का इस्तेमाल कस्टमर सर्विस के लिए कर रही हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में एआई चैटबॉट की दुनिया बदल चुकी है। ChatGPT ने सबको अपनी दीवाना बना दिया है। ChatGPT की लोकप्रियता गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को हजम नहीं हो रही है।

    ChatGPT की तरह एआई चैटबॉट के लिए गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने अरबों डॉलर का निवेश भी कर रहे हैं। इस वक्त टेक कंपनियों के बीच एआई दौड़ में सबसे आगे चलने की है, हालांकि फिलहाल ChatGPT ही सबसे आगे है लेकिन ChatGPT की एक बड़ी खामी को लेकर Google सर्च के प्रमुख प्रभाकर राघवन ने लोगों को चेतावनी दी है और नुकसान के बारे में बताया है। आइए जानते हैं...

    विज्ञापन

    जर्मनी के वेल्ट एम सोनटैग अखबार के साथ हाल ही में हुए एक साक्षात्कार में राघवन ने चैटबॉट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संभावित खतरों को लेकर बात की है। उन्होंने एआई में मतिभ्रम को लेकर बड़ी चेतावनी दी। राघवन के मुताबिक ChatGPT जैसे एआई टूल मनगढ़ंत उत्तर दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    राघवन ने इस दोष को कम करने और जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के महत्व पर बल दिया। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ChatGPT अंग्रेजी में जवाब तो काफी हद तक सटीक दे रहा है, लेकिन हिंदी में इसका मतिभ्रम जरूर हो रहा है। आप खुद ट्राई कर सकते हैं।

    गूगल ने भी पेश किया एआई चैटबॉट

    अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने एआई चैटबॉट ChatGPT की टक्कर में बार्ड (Bard) को पेश किया है जो कि फिलहाल यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया गया है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे सभी के लिए जारी कर सकती है। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा गूगल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भागवत गीता से प्रेरित AI चैटबॉट Gita GPT को विकसित किया है। गीता चैटबॉट की मदद से यूजर्स उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में "भगवद गीता से परामर्श" ले सकेंगे। यानी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स जो भी सवाल पूछेंगे, एआई चैटबॉट भागवत गीता से परामर्श करके उत्तर देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें