BSNL का यह रिचार्ज करा लिया तो मौज है, 600GB डाटा के साथ एक साल तक कोई टेंशन नहीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Feb 2023 09:49 AM IST
सार

BSNL का यह एक अनलिमिटेड प्लान है। इस प्लान में 600GB डाटा मिलता है और साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। BSNL के इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसके साथ PRBT, लोकधुन कंटेंट और Eros Now का सब्सक्रिप्शन 30 दिनों के लिए मिलता है।

BSNL Prepaid Unlimited Plans with One Year Validity details in Hindi
bsnl - फोटो : i stock

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के प्लान आज भी किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी के प्लान के मुकाबले सस्ते हैं। BSNL के पास कई तरह के प्री-पेड प्लान हैं जिनमें से अधिकतर यूजर्स के काम के हैं। कई प्लान ऐसे भी हैं जिनके साथ कई तरह की शानदार सुविधाएं मिलती हैं। यदि आप भी उन ग्राहकों में से एक हैं जिन्हें वार्षिक प्लान की जरूरत है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के एक ऐसे प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिसे रिचार्ज करवाने के बाद आपको किसी अन्य प्लान की जरूरत पूरे एक साल तक नहीं होगी। आइए जानते हैं....

    BSNL के इस वार्षिक प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और यह एक अनलिमिटेड प्लान है। इस प्लान में 600GB डाटा मिलता है और साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। BSNL के इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसके साथ PRBT, लोकधुन कंटेंट और Eros Now का सब्सक्रिप्शन 30 दिनों के लिए मिलता है।

    BSNL के पास एक 2,999 रुपये का भी अनलिमिटेड प्लान है जिसमें हर रोज 3GB डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ भी 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में हर रोज 100SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    और पढ़ें...